पोस्ट ऑफिस खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, इस गलती से बंद हो जाएगा अकाउंट; जानें नियम

नई दिल्ली | छोटी-छोटी बचत के लिए आज भी बड़ी संख्या में लोग पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाना पसंद करते हैं। यहां पैसे जमा करने के साथ जरूरत पड़ने पर निकालने की सुविधा भी मिलती है लेकिन कई बार लोग खाता तो खुलवा लेते हैं, मगर उसमें न्यूनतम बैलेंस रखने के नियम पर ध्यान नहीं देते। ऐसी लापरवाही से खाते में पैसे कट सकते हैं और कुछ परिस्थितियों में अकाउंट बंद भी हो सकता है।

Post Office

इंडिया पोस्ट के नियमों के अनुसार, पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में कम से कम 500 रुपये का बैलेंस बनाए रखना जरूरी है। खाता खोलते समय भी इतनी ही रकम जमा करनी होती है। इसके बाद पैसे निकालते समय ध्यान रखना होगा कि खाते में निर्धारित न्यूनतम राशि बनी रहे।

इतना लगेगा चार्ज

अगर किसी खाताधारक के सेविंग अकाउंट में वित्त वर्ष के अंत तक 500 रुपये का बैलेंस नहीं रहता है, तो 50 रुपये की अकाउंट मेंटेनेंस फीस काटी जा सकती है। फीस कटने के बाद खाते में रकम शून्य हो जाती है, तो अकाउंट अपने आप बंद हो सकता है इसलिए वित्त वर्ष समाप्त होने से पहले खाते का बैलेंस जरूर जांच लेना चाहिए।

जमा और निकासी के नियम

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में न्यूनतम 50 रुपये निकाले जा सकते हैं। हालांकि, निकासी के बाद खाते में 500 रुपये का बैलेंस रहना जरूरी है। वहीं, इस खाते में पैसे जमा करने की कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है। फिलहाल सेविंग अकाउंट पर सालाना 4 प्रतिशत ब्याज मिलता है। पोस्ट ऑफिस में कोई भी पात्र निवासी वयस्क अपने नाम से सेविंग अकाउंट खुलवा सकता है। इसके अलावा, अधिकतम तीन वयस्क मिलकर संयुक्त खाता खोल सकते हैं।

नाबालिग के लिए अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं, जबकि 10 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चे अपने नाम से भी खाता खोल सकते हैं। एक व्यक्ति अपने नाम से केवल एक सिंगल सेविंग अकाउंट रख सकता है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.