दिल्ली से पटना का सफर होगा आसान, जानें वंदे भारत का पूरा टाइमटेबल

नई दिल्ली | त्योहारों के दौरान दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। खासकर परिवार के साथ सफर करने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसी बीच रेलवे ने दिल्ली-पटना रूट पर यात्रियों को राहत देने के लिए एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

Delhi Patna Vande Bharat

उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल की दूसरी जोड़ी 02254/02253 का कार्यक्रम जारी किया है। नई दिल्ली से ट्रेन 22 अक्टूबर और पटना से 24 अक्टूबर 2026 से चलेगी। दोनों दिशाओं में 16-16 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

इन दिनों चलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 02254 नई दिल्ली से रविवार, मंगलवार और गुरुवार को 26 नवंबर तक चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 02253 पटना से शनिवार, सोमवार और बुधवार को 28 नवंबर तक संचालित होगी। पहली जोड़ी 02252/02251 के साथ मिलकर शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिनों में दोनों दिशाओं में वंदे भारत की सुविधा उपलब्ध होगी।

जानें पूरा समय

नई दिल्ली से पटना जाने वाली ट्रेन सुबह 8:35 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे पहुंचेगी। इस यात्रा में 12 घंटे 55 मिनट लगेंगे। वापसी में ट्रेन पटना से सुबह 10 बजे चलकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। सफर में 13 घंटे 30 मिनट लगेंगे। ट्रेन अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

करीब 996 किलोमीटर लंबे इस रूट पर 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन पूरी तरह आरक्षित होगी और इसमें कैटरिंग की व्यवस्था भी रहेगी। कानपुर, प्रयागराज और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर पानी भरने की सुविधा निर्धारित की गई है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.