HAU में स्नातक (UG) की प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी, 24 से 31 अक्टूबर तक चलेंगी परीक्षाएं

हिसार I  हिसार से बड़ी खबर सामने आ रही है. हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने स्नातक (UG) के एंट्रेंस टेस्ट की तारीखें घोषित कर दी है. यूनिवर्सिटी 24 और 31 अक्टूबर को एंट्रेंस टेस्ट लेगी. 24 अक्टूबर को तो उन आवेदकों की परीक्षा होगी जिन्होंने 4 वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया है. 31 अक्टूबर को उन आवेदको की परीक्षा होगी जिन्होंने 6 वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया है. पिछले साल की अपेक्षा इस साल ज्यादा विद्यार्थी एंट्रेंस टेस्ट देंगे. लगभग 16,000 परीक्षार्थी इस बार परीक्षा में बैठेंगे.

HAU Hisar
सोशल डिस्टनसिंग का रखा जाएगा पूरा ध्यान
हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने परीक्षा के लिए हिसार, हाँसी आदि कई नजदीकी क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं. परीक्षा के दौरान 1 कमरे में केवल 12 परीक्षार्थी ही बैठेंगे. यदि कमरा बड़ा है तो 18 परीक्षार्थी बैठ सकते हैं. सभी परीक्षार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा. सभी को कमरे में एंट्री करने से पहले सेनिटाइज किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की 'आयरन लेडी' सुशीला, 63 साल की उम्र में 10वीं पास; अब 12वीं करने का सपना

नकल रोकने के लिए अपनाई सख्ती
परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड आएगा तो उसमें ही परीक्षा केंद्र का नाम बताया जाएगा. परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबन्धित है. काफी सारी उड़नदस्तों की टीमें गठित की गई है ताकि परीक्षा में नकल को रोका जा सके. इस बार बाहर से परीक्षा केंद्र होने के कारण ज्यादा सावधानी बरती जा रही है. परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. परीक्षा की तारीख भी तय हो चुकी है. परीक्षा केद्रों की सूची भी तैयार है. विद्यार्थियों की सुविधाओं को देखते हुए इस बार परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts