HBSE: 15 जुलाई तक जारी होंगे हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे, जानिए किस आधार पर बनेगा रिजल्ट

चंडीगढ़, HBSE | कोरोना महामारी के कारण रद्द हुई हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर उनका मूल्यांकन किस आधार पर किया जाएगा. हालांकि कुछ दिन पहले हरियाणा बोर्ड ने दसवीं का परिणाम घोषित किया था जिसमें छात्रों के विद्यालयों के आंतरिक मूल्यांकन और प्रयोगात्मक अंकों के आधार पर रिजल्ट बनाया था.

Haryana Board

अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हरियाणा बोर्ड (HBSE) 15 जुलाई तक 12वीं का परिणाम घोषित कर सकता है. हरियाणा बोर्ड सीबीएसई मूल्यांकन फार्मूले की तर्ज पर ही परिणाम घोषित कर सकता है. दरअसल, आज सीबीएसई ने बारहवीं कक्षा के मूल्यांकन फार्मूले की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है जिसमें अंतिम मुहर भी लग चुकी है.

रिपोर्ट के मुताबिक 12वीं कक्षा के छात्रों का मूल्यांकन उनके 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा. जिसमें 10वीं के 30%, 11वीं के 30% और 12वीं के 40% अंको को मूल्यांकन का आधार बनाया जाएगा.

सीबीएसई ने कहा कि 10वीं के 5 विषय में से 3 विषय के सबसे अच्छे अंकों को लिया जाएगा, इसी तरह 11वीं के पांचों विषय का एवरेज लिया जाएगा और 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम और प्रेक्टिकल का नंबर लिया जाएगा. 12वीं बोर्ड परिणाम घोषित से जुड़े पूरे घटनाक्रम को लेकर हरियाणा बोर्ड की तरफ से जल्द ही ऑफिशल नोटिस जारी किया जाएगा.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts