हरियाणा: ओलंपिक में खेलेंगी शाहाबाद की ये 3 बेटियां, जानिए

शाहाबाद । हरियाणा के शाहबाद की हॉकी खिलाड़ी 3 बेटियां जापान में जुलाई में होने वाले ओलंपिक में खलेंगी. यहां की बेटी रानी रामपाल के साथ नवजोत कोर और नवनीत कोर इस चुनोती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हरियाणा की बेटी हॉकी में ही नहीं, बल्कि कई खेलों में पारंगत हैं. ये बेटियां पहलवानी में भी पीछे नहीं हैं.

olampic

दरअसल हरियाणा में हॉकी की धरती माने जाने वाले शाहबाद की तीन बेटियां ओलंपिक में अपना जोहर दिखाएंगीं. तीनों महिला हॉकी खिलाड़ी जापान की धरती पर दम दिखाने को तैयार हैं, जानकारी के मुताबिक़ 24 जुलाई से 5 अगस्त तक जापान के टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम में शाहबाद की तीन बेटियां रानी रामपाल नवजोत कौर और नवनीत कौर शामिल की गयी हैं. ओलंपिक खेलों में यह लगातार दूसरी बार होगा, कि शाहबाद की रानी रामपाल टीम की कप्तानी करेंगी. ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा हो चुकी है.

कप्तान रानी रामपाल ने मोबाइल से बातचीत में कहा- कि पूरी टीम का ध्यान ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर केंद्रित है. ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए टीम के सभी खिलाड़ी अभ्यास के दौरान पसीना बहा रही हैं.

रानी रामपाल ने कहा- कि covid19 के दौरान भी टीम नियमों, अनुशासन में रहकर लगातार अभ्यास कर रही है. उन्होंने कहा- कि पिछले साल covid19 के कारण ओलंपिक खेल रद्द हो गए थे, ऐसे में टीम ने इस पूरे साल का भरपूर फायदा उठाते हुए अभ्यास में जमकर पसीना बहाया है. उन्होंने कहा- कि उनका यह पसीना व्यर्थ नहीं जाएगा, और निश्चित तौर पर भारतीय टीम सोना जीतकर लौटेगी.

नवजोत कौर लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेलने जा रही है. उन्होंने कहा- कि पूरी टीम हौसले से लबरेज है, और हौसले ही यह जीत की पहचान है. नवजोत कौर ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम मजबूत चट्टान की तरह मैदान में उतरेगी, इस समय प्रत्येक खिलाड़ी का ध्यान अभ्यास पर है और टीम का प्रत्येक खिलाड़ी ओलंपिक में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए सोना जीतकर लौटेगा. उन्होंने कहा- कि यह खुशी की बात है, कि टीम की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी रानी रामपाल कर रही है और इसका पूरा लाभ टीम को मिलेगा.

नवजीत कौर ने कहा कि टीम का लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है, और इस सपने को साकार करने के लिए टीम के खिलाड़ी डटकर मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में स्वर्ण जीतकर विश्व में देश का नाम रोशन करेगी. नवनीत कौर के पिता का नाम बूटासिंह है और वे शाहाबाद के किला सिखां में रहती हैं.

बता दें covid19 के दौरान भी टीम नियमों अनुशासन में रहकर लगातार अभ्यास कर रही है. पिछले साल Covid 19 के कारण ओलंपिक खेल रद्द हो गए थे, ऐसे में टीम ने इस पूरे साल का भरपूर फायदा उठाते हुए, अभ्यास में जमकर पसीना बहाया है. उन्होंने कहा कि उनका यह पसीना व्यर्थ नहीं जाएगा और निश्चित तौर पर भारतीय टीम सोना जीतकर लौटेगी.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts