प्रदेश उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

पंचकुला I कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश के कई बड़े नेता इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, व वर्तमान विधानसभा से भी कर्मचारियों समेत करीब 20 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है, हालांकि ये सब इस बीमारी से अब ठीक हो चुके हैं.

Dushyant Choutala 1

दुष्यंत चौटाला ने किया ट्वीटवहीं दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कुछ देर पहले ट्वीट करके अपने कोरोना पॉज़िटिव होने की जानकारी देते हुए कहा कि वो सभी लोग जो बीते दिनों उनके सम्पर्क में आये हैं ,वो अपना कोरोना टेस्ट करवा लें,क्योंकि वो स्वयं कोविड19 पॉजिटिव पाए गए हैं.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

जिसकी पुष्टि पंचकूला की सिविल सर्जन डॉ जसजीत कौर ने की है. हालांकि उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि उनका स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है व उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts