रेवाड़ी: तेल के डिब्बे में मिली 65 लाख रुपए की नगदी पुलिस ने की जब्त, आयकर विभाग करेगा जांच

रेवाड़ी | सरसों के तेल के टीनों में 65 लाख रुपए की नगदी भरकर चरखी दादरी से अलवर ले जा रहे थे, इस नगदी को बीच में ही रेवाड़ी के जाटूसना पुलिस ने पूरी नगदी जब्त कर लिया है. इसकी जांच के लिए गुरुग्राम से आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम को भी बुलाया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चल रही है.

police

प्राप्त सूत्रों के मुताबिक शनिवार की रात को चरखी दादरी का एक व्यापारी दो अलग-अलग गाड़ियों में रेवाड़ी से होते हुए अलवर जा रहा था. इसी दौरान जाटूसना पुलिस ने उनमें से एक गाड़ी को रोका तथा उसमें रखें रेल के डिब्बों की जांच की गई.

पुलिस जांच के दौरान गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि मालिक पीछे आ रहा है. वही बताएगा कि इन डिब्बों में क्या है. कुछ समय पश्चात मालिक के पहुंचने पर डिब्बों की जांच की गई, तो उसने 65 लाख रुपए की नगदी बरामद हुई. पुलिस ने इस नगदी के बारे में मालिक से पूछा तो उसने कोई भी जवाब नहीं दे पाया. इसके चलते पुलिस ने पूरी नगदी को जब्त कर लिया है,इसकी जांच भी शुरू कर दी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए गुरुग्राम के आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में व्यापारी ने बताया की उसने सरसों का तेल खरीदा है तथा वह इसका भुगतान करने जा रहा है. हालांकि वह अपने बयान को कई बार बदलता रहा. इसके चलते पुलिस ने आयकर विभाग की टीम को जांच के लिए बुलाया है.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.