Haryana Weather Update: हरियाणा में आज और कल बारिश के आसार, 27 जून से गति पकड़ेगा मॉनसून

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में 20 और 21 जून को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है. फिलहाल प्रदेश में अभी तक मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है. 22 जून से प्रदेश में ड्राई यानि सुखा मौसम शुरू हो जाएगा. 24 जून के बाद मानसूनी गतिविधियां जोर पकड़ेगी और 27 से मॉनसून के सक्रिय होने की उम्मीद है.

BARISH 2

प्रदेश में तय समय से पहले मानसून के आने के बावजूद भी गर्मी की तपिश लगातार बढ़ रही है. शनिवार को हिसार में दिन का तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं भिवानी में 37.7 तो नारनौल में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के शेष हिस्सों में दक्षिणी- पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद धीमी गति से है क्योंकि बड़े पैमाने पर विशेषताएं अनुकूल नहीं है और संख्यात्मक मॉडल द्वारा पूर्वानुमानित हवा का पैटर्न किसी भी अनुकूल स्थिति का इशारा नहीं करता है.

यह भी पढ़े -  लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणावासियों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, जानें 31 मई की मौसम अपडेट

पूर्वानुमान पीरियड के दौरान क्षेत्र में लगातार बारिश की संभावना है. देखा जाए तो हरियाणा प्रदेश में मानसूनी सीजन में 460 मिमी. बारिश सामान्य मानी जाती है. पूरे वर्ष के दौरान 80% से ज्यादा बारिश मानसून सत्र में होती है, लेकिन गत 10 वर्षों से मानसूनी सीजन में सामान्य से कम बारिश हो रही है. हालांकि मौसम विभाग ने इस बार सामान्य बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है और ऐसा लग भी रहा है क्योंकि मई के महीने में सामान्य से 138% ज्यादा बारिश हुई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.