सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय यूट्यूबर बने कैरी मिनाती, जाने उनकी कमाई

फरीदाबाद I  यू ट्यूबर स्टार कैरी मिनाती ने सोशल मीडिया की दुनिया में अपना नाम कायम कर लिया है, जी हाँ उन्होंने 25 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर बना लिए हैं. और देश के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूट्यूबर बन गए हैं. कैरी मिनाती फरीदाबाद के रहने वाले हैं . इनका असली नाम अजय नागर है .

Carryminati

फरीदाबाद से ही अजय नगर ने अपने यू ट्यूब चैनल की शुरुआत की थी .और आज उनका चैनल पूरे देश में सबसे ज्यादा कमाई वाला चैनल बन गया है . कैरी ने अपने चैनल की शुरुआत गेमिंग से की थी उसके बाद रोस्टिंग भी शुरू कर दी . सिर्फ 15 साल की उम्र से कैरी उर्फ़ अजय नागर ने अपने यू ट्यूब चैनल की शुरुआत की थी और अब वो 20 साल की उम्र में 2 यू ट्यूब चैनल चलाते हैं .

एक पर गेमिंग करते हैं और एक पर रोस्टिंग . इन चैनलों के द्वारा अजय नागर में बहुत सारा पैसा कमा लिया है और अपने इन पैसो से ही फरीदाबाद में आलिशान घर बनाया है .जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखाई देती हैं . इसके अलावा अजय के पास महँगी – महँगी गाड़ियाँ भी हैं .आज अजय जो भी वीडियोस बनाते हैं उसके मिलियन्स व्यूअरस होते हैं .

बता दे  अजय महीने के दो से तीन लाख रूपए कमाते हैं  . भारत के जाने – माने यू ट्यूबर के रूप में अजय ने अपना नाम स्थापित कर लिया है . अभी कुछ दिन पहले अजय नागर का नाम कलर्स चैनल के फेमस शो बिग बॉस से जोड़ा जा रहा था . खबर थी की वे इस शो में भाग लेने वाले हैं लेकिन अजय ने एक रोस्ट वीडियो बनाकर बिग बॉस में आने की बात को सिरे से ख़ारिज कर दी .आज देश के कई युवा अजय के फॉलोवर्स हैं.उसे यू ट्यूब पर काफी पसंद किया जाता है . अजय की हर छोटी – बड़ी खबर उसके प्रशंसकों के लिए मायने रखती है |

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts