Haryana Weather Update: 2 से 4 जुलाई के बीच हरियाणा में बारिश की संभावना, इन जिलों में होगी बारिश

हिसार, Haryana Weather Update | बीते दिनों से तापमान में वृद्धि होने के कारण हरियाणा के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. बीते सोमवार से राज्य के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है. इस बीच मौसम विज्ञान विभाग हिसार की ओर से प्रदेश के मौसम व बारिश को लेकर राहत देने वाली मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट सामने आई है.

BARISH HARYANA

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 2 जुलाई से मानसूनी टर्फ हरियाणा राज्य के उत्तरी इलाकों की ओर बढ़ने की संभावना है. जिससे बाद राज्य के विशेषकर उत्तरी क्षेत्र के जिलों यमुनानगर, अम्बाला, पंचकूला/चण्डीगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल व आसपास के क्षेत्रों में 2 जुलाई देर रात्रि से 4 जुलाई के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश होने तथा राज्य के अन्य क्षेत्रों में आंशिक बादल व कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है. जिसके बाद राज्य के लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत जरूर मिलेगी.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

30 जून और 1 जुलाई के मौसम की जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने कहा कि पिछले दिनों से मौसम शुष्क और गर्म रहने के कारण राज्य के उत्तर पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है. राज्य में मॉनसून हवाओं की अनुकूल परिस्थिति न बनने के कारण मानसून की उत्तरी सीमा अब भी बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अम्बाला, अमृतसर पर ही बनी हुई है.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts