पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में युवती ने पेट्रोल डाल की आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप

गुरुग्राम I हरियाणा के गुरुग्राम से आत्महत्या सम्बन्धित बड़ी खबर सामने आ रही है. एक युवती पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में आत्मदाह करने के लिए बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंच गई. इससे पूरे दफ्तर में हंगामा खड़ा हो गया. यह युवती रेप पीड़िता है जो इंसाफ की गुहार लगाने के लिए कमिश्नर दफ्तर तक पेट्रोल लेकर पहुंच गई.

Aag Fire

युवती ने अपने पूरे बदन पर पेट्रोल डाल लिया और माचिस से खुद को जलाने की कोशिश की. शुक्र है कि दो पुलिस कर्मियों ने फुर्ती दिखाई और तिल्ली लगने से पहले ही दोनों ने युवती को पकड़ लिया. फिर पुलिस कर्मी युवती के शरीर से पेट्रोल साफ करने के लिए उसे वही शौचालय में ले गए और पानी डाल कर पेट्रोल साफ किया गया. इसके बाद आनन फानन में युवती को हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन पुलिस वालों का कहना है कि यह युवती सिर्फ नाटक कर रही थी. इस युवती को कोई न्याय नही चाहिये. अन्य लोगों को इस युवती से परेशानी है, उन्हें न्याय चाहिये. लेकिन युवती की शिकायत पर जांच हो रही है.

जाने पूरी घटना विस्तार से
एक युवती जो अपने आप को रेप पीड़िता बता रही थी. पुलिस कमिश्नर K K राव से मिलने के लिए उनके दफ्तर आ गई लेकिन उस वक्त CP K K राव दफ्तर में मौजूद नही थे. इससे युवती बहुत ही निराश हुई. फिर युवती ने सहायक पुलिस आयुक्त से मुलाकात की. परन्तु यहाँ भी उसे कोई सन्तोष जनक जवाब नही मिला. इससे रुष्ट होकर युवती सीढ़ियों से वापस जाने लगी. सीढ़ियों पर ही उसने अपने पूरे बदन पर पेट्रोल डाल लिया और खुद को जलाने की कोशिश की.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी, अंबेडकर चौक पर बनेगा 38 करोड़ का फ्लाईओवर; खत्म होगा ट्रैफिक जाम

कौन है यह महिला, जाने
इस महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक योगेश पर शादी का झांसा देकर, दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगाया है. यह महिला उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की रहने वाली है और आरोपित युवक मूल रूप से आगरा का रहने वाला है. 4 अक्टूबर 2020 को युवती ने सेक्टर 51 के पुलिस थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस के द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की गई. युवती ने थाना प्रभारी से मिल कर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी. फिर वह पुलिस कमिश्नर के दफ्तर आई और उसने यह कदम उठाया.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts