फरीदाबाद | जिले के प्याली चौक के पास स्थित एक कार शोरूम में अचानक आग की लपटें उठने लगी. शोरूम के तीनो मज़िलों में आग लग गयी थी. आग इतनी भीषण थी कि दूसरी और तीसरी मंजिल की सारी गाड़ियाँ जलकर राख हो गयी. आग लगने की वजह शार्ट- शर्किट बताई जा रही है.
मौके पर दमकल की गाडियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि कई गाड़ियाँ ठीक होने भी आयी थी वो भी जल गयीं. लेकिन, अच्छी खबर ये है कि इस हादसे में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है. समय रहते आग पर काबू पा लिया नहीं तो यह एक बड़ा हादसा बन सकता था.
