फरीदाबाद में पुलिस ने अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पर मारा छापा, भारी मात्रा में पकड़ा सामान

फरीदाबाद | रविवार की रात को पुलिस शाहपुर खुर्द रोड पर चेकिंग कार रही थी. इसी दौरान वहाँ से एक कार निकली जिसे रोककर पुलिस ने चेक किया तो कार में 50 पेटी अवैध शराब निकली. पुलिस ने कार के ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने सेक्टर 58 में बन रही अवैध शराब की फैक्ट्री के बारे में बताया.

fotojet 18

पुलिस ने सेक्टर- 58 की इस अवैध फैक्ट्री में छापा मारकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा, पुलिस ने शराब बनाने वाला केमिकल भी बरामद किया. बताया जा रहा है की पाँचो आरोपियों में से एक हरियाणा और बाकी 4 बिहार के रहने वाले हैं. जल्द ही पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी और आगे की जांच शुरू की जाएगी.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts