करनाल के सेक्टर- 14 की सड़क और गलियों का निर्माण कार्य शुरू

करनाल | जिले के वार्ड- 8 के सेक्टर- 14 में लगभग 45 लाख 79 हजार रुपए की लागत से सड़क व गलियों की मरम्मत व निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है. मेयर रेनू बाला गुप्ता जी ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि इस कार्य में पंडित चिरंजी लाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से राहुल होंडा नाम के बाइक शोरूम तक और हरियाणा नर्सिंग होम के पीछे वाली गलियों को भी ठीक कराया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई लगभग 1460 मीटर के करीब होगी.

Road Making

मेयर रेनू बाला गुप्ता बताया गया कि इस कार्य में लगभग डेढ़ से दो महीनों तक का समय लग सकता है लेकिन, इस दौरान यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा. मिलिंग मशीन पहले सड़क को एक निश्चित गहराई तक खोदेगी, उसके बाद इसमें नए तारकोल का सामन डालकर सड़क को बनाया जाएगा.

मेयर ने बताया कि सड़क बनाने के बाद रात्रि के समय व आगे आने वाली सर्दियों के मौसम में धुंध के कारण वाहनों को सड़क पर चलने में किसी तरह से मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके लिए सड़क की दोनों ओर पर थर्मोप्लास्टिक पेंट किया जाएगा. करनाल को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भविष्य में यह कदम उचित साबित होगा.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts