हरियाणा में जमकर बरसे बादल, देखें किस जिले में हुई कितनी बारिश

चंडीगढ़ | जुलाई के महीने हरियाणा में मॉनसून ने अपनी सक्रियता दर्ज की. बीते 12 जुलाई से हरियाणा में पहली बार मानसूनी बारिश हुई और 18 जुलाई से हरियाणा के लगभग सभी जिलों में दूसरी बार मानसूनी बारिश हो रही है. जिससे राज्य के लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है. बीते दिनों में राज्य के भीतर हुई बारिश को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा कुछ आंकड़े पेश किए हैं.

BARISH HARYANA

भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ मौसम केंद्र की ओर से राज्य में बारिश की स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट पेश की है. जारी मौसमी बारिश की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 और 19 जुलाई को हरियाणा राज्य में मॉनसून प्रभावी रूप से सक्रिय रहा है. पिछले 24 घंटों में राज्य के लगभग सभी इलाकों में बारिश देखने को मिली है. कुछ जिलों में हल्की-फुल्की तो कुछ में भारी बारिश ने कई रिकॉर्ड तक तोड़ दिए. आगे आने वाले दिनों में भी राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

IMD Chandigarh ने अपनी रिपोर्ट में राज्य में अभी तक हुई बारिश को लेकर जिला अनुसार कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं. जारी आंकड़ों में जहां एक ओर मौसम विभाग द्वारा राज्य के भीतर बीते दिन हुई बारिश के दैनिक आंकड़े तो वही दूसरी ओर मौसमी वर्षा से शुरुआत से लेकर अभी तक हुई बारिश के आंकड़े जारी किए हैं. जिन्हें आप नीचे क्रमशः पढ़ सकते हैं.

•दैनिक वर्षा(daily rainfall) के आंकड़े मिलीमीटर (mm) में:

अंबाला – 15.4 mm

भिवानी- 17.9 mm

चंडीगढ़– 0.2 mm

चरखी दादरी- 36.5 mm

फरीदाबाद- 49 mm

फतेहाबाद- 10.1 mm

गुड़गांव- 111.8 mm

हिसार- 1.9 mm

झज्जर- 89.6 mm

जींद- 13 mm

कैथल- 14.8 mm

करनाल- 5.7 mm

कुरुक्षेत्र- 7.7 mm

महेंद्रगढ़- 110.2 mm

नुह- 83.5 mm

पलवल- 97.3 mm

पंचकुला- 2.3 mm

पानीपत- 5.2 mm

रेवाड़ी- 79.4 mm

रोहतक- 7.2 mm

सिरसा- 0 mm

सोनीपत- 35.4 mm

यमुनानगर- 1.3 mm

सबडिविजनल रैनफाल- 31.2 mm

•मौसमी वर्षा(seasonal rainfall) के आंकड़े मिलीमीटर (mm) में:

अंबाला- 128.5 mm

भिवानी- 74.7 mm

चंडीगढ़- 143.7 mm

चरखी दादरी- 109 mm

फरीदाबाद- 132.5 mm

फतेहाबाद- 97.4 mm

गुड़गांव- 160.1 mm

हिसार- 103.5 mm

झज्जर- 185.8 mm

जींद- 139.3 mm

कैथल- 123.2 mm

करनाल- 239.4 mm

कुरुक्षेत्र- 157.6 mm

महेंद्रगढ़- 191.5 mm

नूह- 136.5 mm

पलवल- 146.4 mm

पंचकुला- 53.9 mm

पानीपत- 149.4 mm

रेवाड़ी- 159.5 mm

रोहतक- 116.9 mm

सिरसा- 104.3 mm

सोनीपत- 176.9 mm

यमुनानगर- 213.9 mm

सबडिविजंल रैनफाल- 136.3 mm

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts