सपना चौधरी ने करवाया फोटोशूट, जानिए वायरल होने की बड़ी वज़ह?

हरियाणा । फेमस सिंगर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन उनके डांस वीडियो देखने को मिल जाते हैं. उनके डांस वीडियो फैंस द्वारा खूब पसंद भी किए जाते हैं. सपना चौधरी के सिंगिंग और डांस के लाखों लोगों लोग दीवाने हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. इस बार उन्होंने फैन्स के साथ अपने लेटेस्ट फोटोशूट की फोटो शेयर की है. सपना चौधरी की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

सपना चौधरी हरियाणा की जानी मानी डांसर हैं, उसके डांस को काफी लोगों द्वारा सराहा भी जाता है. उन्होंने डांस करके भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हरियाणा का नाम रोशन किया है. जब वो डांस करती हैं, तो लोगों की भीड़ एकदम से झूम उठती है और लोग उसके डांस को देखकर खूब एन्जॉय करते हैं. यहाँ तक कि लोग भी उसके साथ डांस करने लगते हैं.

सपना ने करवाया लेटेस्ट फोटोशूट

सपना चौधरी ने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभी शेयर की है. फोटो में सपना चौधरी ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की खूबसूरती साड़ी पहन रखी है. इस फोटो में सपना चौधरी का स्टाइल काफी स्टनिंग लग रहा है. सादगी भरे अंदाज के साथ ग्लैमसर भी लग रही हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि साड़ी आपको फिट होने के लिए कभी नहीं कहती, यह आपको सबसे अलग बनाती है. सपना की फोटो को खूब फैंस पसंद कर रहे हैं. उनके एक फैन्स ने कमेंट किया है कि ‘ब्यूटिफुल’ वहीं दूसरे फैन लिखा है शानदार लुक मैम.

सपना चौधरी का करियर

सपना चौधरी के हाल ही में कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए हैं और कई आने वाले हैं. सपना चौधरी ने हरियाणा की ओर्केस्ट्रा पार्टी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद वो हरियाणा के आसपास के राज्यों में रागिनी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने लगीं. जिसके बाद धीरे धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी. सपना चौधरी बिगबॉस इलेवन का भी हिस्सा बन चुकी है. इस शो में उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts