ऑटो में बैठाकर सवारी से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद | यदि आप भी रात में ऑटो में सवारी करते है तो, सावधान हो जाइये क्योकि अभी हाल ही में क्राइम ब्रांच द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जो रात में सवारियों को ऑटो में बैठाकर उनसे मारपीट कर उनका सामान छीन लेते थे.

AUTO

यह घटना सेक्टर- 85 की बताई जा रही है. आरोपियों की पहचान मौजपुर गाँव के निवासी विकास, अरुण और सोनू के रूप में हुयी है. ये तीनो आरोपी जल्दी अमीर बनने के लालच में ऐसा करते थे. आरोपियों के पास से 2 ऑटो, एक मोटरसाइकिल और 3 छीने हुए मोबाइल एवं 7800 रूपये बरामद किये है. तीनो आरोपियों के खिलाफ अलग- अलग थानों में अलग- अलग मामले दर्ज हैं. फिलहाल तीनो आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया गया है.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts