Haryana Weather Update: अगले 2-3 घंटों में हरियाणा के कई जिलों में बारिश की संभावना, यहां देखें जिलों की लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा का मौसम फिर से करवट लेने लगा है. राज्य के भीतर तीसरी बार मानसून की सक्रियता के लिए धीरे-धीरे अनुकूल परिस्थिति बनती नजर आ रही है. प्रदेश के बदलते मौसम को लेकर भारत मौसम केंद्र चंडीगढ़ की ओर से अल्पायु मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

weather barish

भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ मौसम केंद्र की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, हरियाणा के कई इलाकों के ऊपर बारिश के बादल छाए हुए हैं और लगातार नए बादलों का निर्माण हो रहा है. जिसके चलते अगले दो-तीन घंटों में दोनों राज्यों के कई जिलों में गरज चमक के साथ जबरदस्त मानसूनी बारिश होने की संभावनाएं हैं. मौसम विभाग द्वारा कुछ ग्राफिक्स और आंकड़े भी जारी किए गए हैं जिनका अध्ययन करने पर ज्ञात होता है कि वातावरण में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है.

IMD Chandigarh की रिपोर्ट में पंजाब-हरियाणा के कुछ जिलों के नामों की लिस्ट भी जारी की है. जिलों की लिस्ट में फरीदाबाद, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पलवल, सोनीपत, गुरुग्राम, मेवात जिला और इनके आसपास के इलाके शामिल हैं. तमाम मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा राज्य के लोगों को जुलाई महीने के इस अंतिम सप्ताह में गरज चमक के साथ बारिश के लिए तैयार रहना चाहिए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

गौरतलब हो कि मौसम मौसम विभाग द्वारा पहले ही इस बात की जानकारी साझा कर दी गई थी कि मानसून टर्फ रेखा अनूपगढ़, सवाई माधोपुर, रीवा, अम्बिकापुर होते हुए उत्तर पाश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा दक्षिण पाश्चिमी राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिससे राज्य में 24 व 25 जुलाई को कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. अब परिस्थितियां कुछ ऐसी बन रही है कि प्रदेश में आगामी 2 दिनों के बाद तीसरी बार मॉनसून जबरदस्त रूप से अपनी सक्रियता दर्ज करवाएगा.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts