गोंडा | यूपी के हाथरस की घटना की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है कि एक नयी घटना गोंडा से सामने आयी है, जिसमे एक ही घर की 3 बहनों पर तब तेजाब फेंका गया जब वे तीनों सो रही थी. तेजाब से बड़ी बहन बुरी तरह झुलस गयी और दोनों छोटी बहनों पर भी तेजाब के छींटे गए जिससे वो दोनों भी कई जगह से झुलस गयी.
लेकिन, सवाल यह उठता है कि क्या यूपी में बेटियाँ अब सुरक्षित नहीं हैं. क्या कोई भी उनका रेप करके मर्डर कर सकता है या तेजाब फेंक कर जला सकता है, ये सोचने का विषय है. यूपी सरकार को बेटियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठाना ही होगा. फिलहाल पुलिस मामले कि जाँच कर रही है. गुनहगारों की तलाश जारी है. देखना यह है कि इन बेटियों को न्याय मिल पता है कि नहीं.
