सुबह से हरियाणा में मानसून का कहर, अगले दो-तीन घंटों में इन जिलों में भी भारी बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में आज सुबह से ही मानसून मेहरबान है, प्रदेश के लगभग सभी जिलों में सुबह से बारिश हो रही है. 26 जुलाई से राज्य के भीतर धीरे-धीरे मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी और 27 जुलाई से कई जिलों में हल्की-फुल्की बारिश भी देखने को मिली. मौसम विभाग केंद्र द्वारा भी मौसम एक करवट की पल-पल की जानकारी लगातार साझा की जा रही है.

barish 2

भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ मौसम केंद्र की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, हरियाणा में मानसून फिर से प्रभावी रूप से सक्रिय हो चुका है. जिसके चलते अगले दो-तीन घंटों में राज्य के कुछ जिलों में सामान्य‌ तो कुछ में गरज चमक के साथ भारी मानसूनी बारिश होने की संभावना हैं.

IMD Chandigarh की रिपोर्ट में हरियाणा के कुछ जिलों के नामों की लिस्ट भी जारी की है जिनमें सामान्य बारिश होने की संभावना है. जिलों की लिस्ट में अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जिंद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर जिला और इनके आसपास के इलाके शामिल है. वही रिपोर्ट के मुताबिक, झज्जर, गुरुग्राम और रेवाड़ी में अगले दो-तीन घंटे के भीतर भारी बारिश होने की संभावना है. तमाम मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा प्रदेश में आगामी दो दिनों में मॉनसून प्रभावी रूप से अपनी सक्रियता दर्ज करवाएगा. जिसके लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी
Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts