बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब हरियाणा के युवाओं को घर के पास ही मिलेगा रोजगार

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कई स्तर पर अहम कदम उठाए जा रहे हैं. प्रदेश में कोरोना के सुधारते हालातों के बीच रुकी हुई नौकरियों की परीक्षाओं को अब तेजी से संपन्न किया जा रहा है. इस बीच हरियाणा के डिप्टी सीएम ने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं.

haryana cm press conference

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पास हरियाणा सरकार के श्रम और रोजगार विभाग का प्रभार भी है. बीते बुधवार को दुष्यंत चौटाला ने रोजगार विभाग के तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस तरह का सिस्टम तैयार करें, जिससे बेरोजगार युवाओं को औद्योगिक-कलस्टर की आवश्यकतानुसार कौशल का प्रशिक्षण दिलाकर उनके घर के नजदीक रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके. इससे उनके दूर-दराज के क्षेत्र में जाने पर होने वाला खर्च व समय की भी बचत हो सकेगी.

दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों से कहा कि वे राज्य के सभी सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित करके रोजगार पोर्टल पर ऐसा डेटाबेस तैयार करें, जिससे वहां खाली पदों व संविदा आधार पर कार्य करने वाले युवाओं की डिटेल्स एकत्रित हो सके. वही प्राइवेट उद्योगों की मांग के अनुसार युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल दिया जाएगा, ताकि उन्हीं उद्योगों में युवाओं की प्लेसमेंट करवाई जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि सभी एंप्लाइमेंट-एक्सचेंज्स में नवीन तकनीक से युक्त बेहतरीन करियर काउंसलर भी नियुक्त किए जाने चाहिए ताकि वे पंजीकृत युवाओं को उनके रोजगार के लिए मार्गदर्शन दे सकें.

यह भी पढ़े -  Haryana Weather: तेज धूप के बीच अब बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन तक इन इलाकों पर रहेगी नजर

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकार द्वारा रोजगार देने के लिए चलाए गए तमाम वेबसाइट और प्राइवेट वेबसाइटों का निरीक्षण कर उनको बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने के भी आदेश दिए. अधिकारियों को निर्देश देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, ऐसी संभावनाएं भी तलाशी जाएं जिससे रोजगार पोर्टल पर पंजीकृत बेरोजगार को पोर्टल के माध्यम से ही पलंबर से लेकर हाऊस-मेड तक की पार्टटाइम नौकरी मिल सके.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts