फेमस सिंगर हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज, पत्नी ने लगाया मारपीट करने का आरोप

नई दिल्ली | भारत के मशहूर सिंगर और रैपर हैं अक्सर इन के गानों पर लोग झूमते नाचते नजर आते हैं. इनके स्टाइल के तो बच्चे से लेकर जवान तक हर कोई दीवाना है. हनी सिंह कई बार अपने गाने के कारण विवादों में भी नजर आते हैं लेकिन इस बार वो अपनी निजी जिंदगी के मामले को लेकर मुश्किलों में पड़ते नजर आ रहे हैं.

honey singh

बॉलीवुड गायक हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके और उनके परिवार के ऊपर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं. शालिनी ने हनी सिंह समेत उनके माता-पिता और बहन पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है.

शालिनी तलवार ने तीस हजारी कोर्ट में हनी सिंह पर ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत याचिका दायर की है. शालिनी तलवार की ये याचिका को 3 अगस्त तीस हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने दर्ज करवाया. वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने शालिनी तलवार की ओर से याचिका मजिस्ट्रेट के सामने रखी. हनी सिंह के खिलाफ कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया और उन्हें 28 अगस्त से पहले इस पर रिप्लाई करने के लिए कहा है. कोर्ट ने स्त्रीधन को न छेड़ने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाई है.

अदालत में घरेलू हिंसा कानून के तहत याचिका दाखिल करते हुए शालनी तलवार ने प्रताड़ना के बदले पति से 20 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति रकम की मांग की है. इसके अलावा, कानून के तहत आवास की मांग की है और अदालत से इसके लिए हनी सिंह को हर महीने 5 लाख रुपये भत्ता देने का आदेश देने की मांग की है.

यह भी पढ़े -  आमजन पर चलेगा महंगाई का चाबुक, इतने रुपए तक और बढ़ेगी पेट्रोल- डीजल की कीमतें

हनी सिंह और शालिनी तलवार स्कूल के समय से ही एक-दूसरे को पसंद करते थे. दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रहे और 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद हनी स‍िंह और शाल‍िनी ने 2011 में द‍िल्‍ली के एक गुरुद्वारे में शादी कर ली थी. 2014 में हनी सिंह ने रियलिटी शो इंडियाज रॉकस्टार के एक एपिसोड में अपनी पत्नी को लोगों से मिलवाया था.

इस दौरान हर कोई हनी सिंह की पत्नी को देखकर हैरान रह गया था, क्योंकि कई लोग तो यह जानते तक नहीं थे कि हनी सिंह शादीशुदा हैं. यो यो हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है. पंजाब से ताल्लुक रखने वाले हनी सिंह का यो यो हनी सिंह नाम फिल्म कॉकटेल के बाद काफी फेमस हुआ था. हनी सिंह के गानों ने कई सालों से ऐसी धूम मचाई की आज भारत ही नहीं देश-विदेश में भी उनकी उनके चाहने वालों की कमी नहीं.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts