हरियाणा के इन शिक्षकों की नौकरी खतरे में, जानिए कारण

पंचकुला | जिन उम्मीदवारों का चयन D.Ed कोर्स जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड से विज्ञापन क्रमांक 2/ 12 के तहत हुआ है और आवेदन तिथि 8-12-2012 के बाद की है. उनकी पात्रता रद्द करने के विषय में कई जिलों के मौलिक शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है.

 

Haryana Board

इसके अन्तर्गत बताया गया है कि विज्ञापन क्रमांक 2/12 में ऐसे उम्मीदवारों का चयन हुआ है जिनका D.Ed कोर्स जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड का है और इसके आवेदन की अंतिम तिथि 8-12-2012 की थी जबकि इसका रिजल्ट 8-01-2013 को घोषित हुआ तो ऐसे उम्मीदवारों का चयन हरियाणा बोर्ड द्वारा चयन कर लिया गया है और नियुक्त भी कर दिया गया है. इसीलिए विभाग द्वारा नोटिस जारी कर ऐसे उम्मीदवारों के बारे में जानकारी मांगी है जिन्होंने D.Ed कोर्स शिक्षक के रूप में चयन होने के बाद पास किया है तो निदेशालय को इसकी सूचना भेजी जाये.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts