चंडीगढ़ में IAS की पत्नी मीनाक्षी यादव ने लगाई फांसी, सरकारी बंगले में लटका मिला शव

चंडीगढ़ | चंडीगढ़ में हरियाणा के IAS नितिन कुमार यादव की पत्नी मीनाक्षी यादव ने रविवार देर शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सेक्टर-18 स्थित सरकारी बंगले में उनका शव फंदे से लटका मिला. मीनाक्षी यादव अंबाला में इंडियन पोस्टल सर्विस में सेवा दे रही थी. वही, नितिन कुमार यादव चंडीगढ़ के अगले संभावित गृह सचिव मारने जा रहे थे.

fasi

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पाया कि जिस कमरे में महिला ने सुसाइड किया, वह अंदर से बंद है. इसके बाद पुलिस टीम दरवाजे का लॉक तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुई. कमरे में मीनाक्षी का शव पंखे से लटका हुआ था. इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. पोस्टमार्टम के लिए शव सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मीनाक्षी यादव काफी समय से डिप्रेशन में चल रही थी. हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. हरियाणा कैडर के कई अफसर समेत चंडीगढ़ के डीसी मनदीप सिंह बराड़ भी उनके आवास पर पहुंचे तथा मुलाकात की. फिलहाल मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

रोजगार विभाग में तैनात नितिन यादव

2000 बेच के IAS नितिन कुमार यादव अभी हरियाणा रोजगार विभाग में आयुक्त और सचिव सेक्रेटरी तू हरियाणा पद पर तैनात है. मार्च में यूटी प्रशासन ने गृह सचिव के पद के लिए हरियाणा कैडर के अफसर के नाम की सिफारिश की थी. इनके नाम पर केंद्रीय गृह मंत्रालय का अंतिम फैसला आना बाकी था.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.