बबीता फौगाट को हासिल हुआ महिला विकास निगम का पद, अन्य नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने बरोदा उपचुनाव से पहले ही राजनीतिक पदो पर तैनाती कर के सत्ता में संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है. इस दौरान गुरुवार को 14 नए चेयरमैन एवं एक वाइस चेयरमैन की नियुक्ति की गई है. भाजपा विधायकों, नेताओं के साथ जजपा विधायकों, पूर्व विधायकों व निर्दलीय विधायकों को चेयरमैन की कुर्सी हासिल हुई है. बीते बहुत समय से नियुक्तियों को लेकर चंडीगढ़ से दिल्ली तक विचार-विमर्श हो रहा था.

Babita Phogat Bjp

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला जी को हरियाणा सामान्य उपक्रम ब्यूरो, होडल के भाजपा विधायक जगदीश नैयर जी को हरियाणा भूमि सुधार व विकास निगम, बादशाहपुर के निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद जी को हरियाणा कृषि उद्योग निगम, बरवाला के जजपा विधायक जोगी राम सिहाग जी को आवास बोर्ड, हरियाणा, शाहबाद के जजपा विधायक रामकरण जी को शुगरफेड व नरवाना के जजपा विधायक राम निवास जी को हरियाणा खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड का चेयरमैन के पद पर कार्यभार संभालने हेतु तैनाती की गई है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहलवान व पिछले सप्ताह खेल उपनिदेशक की नौकरी को इस्तीफा दे चुकी बबीता फोगाट जी को हरियाणा महिला विकास निगम का चेयरमैन का पद सौंपा गया है. कैथल के कैलाश भगत जी को हैफेड, करनाल की निर्मल बैरागी जी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, यमुनानगर जिले के राम निवास गर्ग जी को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन के पद पर कार्यरत किया गया है. इस दौरान कुल 14 भाजपा -जजपा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है.