मानेसर के परिवार ने किंग कोबरा के साथ बिताई रात, सुबह आंख खुली तो सांप को देखकर उड़ गए होश

गुरुग्राम ।  हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर के धानावास गांव के परिवार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस कमरे में वह एक साथ सो रहे थे,  उसी कमरे में सबसे जहरीला नाग यानी किंग कोबरा आराम फरमा रहा था. बता दे कि घर के मालिक अनिल यादव ने वाइल्डलाइफ स्नेक कैचर अनिल गंडास को फोन करके इस मामले की सूचना दी कि  उसके परिवार पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. वही मौके पर पहुंचकर स्नेक कैचर ने कमरे में सोफे के नीचे से फुकार रहे कोबरा को रेस्क्यू कर नेचुरल हैबिटेट यानी अरावली की श्रृंखला में सुरक्षित तरीके से छोड़ दिया.

cobra news

मानेसर में एक परिवार के घर में घुसा किंग कोबरा सांप

बता दें कि पिछले 2 महीनों में साइबर सिटी और उसके आसपास के इलाकों में 100 से ज्यादा सांप जिनमें कोबरा, कॉमन करैत, शो कॉमन, वाइपर और रेट स्नैक का रेस्क्यू वे कर चुके हैं. वही वाइल्डलाइफ कर्मी अनिल गंडास ने बताया कि साप निशाचर जीव होता है जो रात के समय ज्यादा सक्रिय रहता है. सावन भादो के इस मौसम में मेंढको और चूहों की भरमार रहती है. इन्हीं के पीछे सांप भी कई बार घरों,  स्कूलों और कंस्ट्रक्शन साइट का रुख कर लेते हैं.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

वाइल्डलाइफ अधिकारी ने कहा कि 2 महीनों में सर्वाधिक एहतियात बरतने की आवश्यकता है. इन 2 महीनों में जमीन पर बिल्कुल नहीं सोना चाहिए. क्योंकि जंगलों के कटाव के कारण जहरीले सांप अब शहरों की ओर रुख कर रहे हैं जिसकी वजह से बड़ा खतरा पैदा होने लगा है. वाइल्डलाइफ अधिकारी ने बताया कि हर साल तकरीबन 50000 लोगों की सांप के डसने की वजह से मौत हो जाती है. साथ ही उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.