हरियाणा का ऐसा गाँव, जहाँ दुसरे राज्यों से आई 100 से ज्यादा बहु- पढ़े दिलचस्प दास्ताँ

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में अग्रोहा के पास स्थित कुलेरी गांव ऐसा है जहां 100 से अधिक परिवारों में अन्य राज्यों से बहुएं लायी गई है जो मुख्यतः असम, छत्तीसगढ़, बिहार व झारखंड से ताल्लुक रखती हैं क्योंकि जब इनकी शादी हुई तो वह कोई इच्छा से नहीं बल्कि हरियाणा के लड़कों को अपने प्रदेश में लड़की ना मिलने के कारण हुई थी क्योंकि कम लिंगानुपात के चलते प्रदेश में लड़कियों की संख्या जरूरत से काफी कम है और ऊपर से अगर परिवार आर्थिक रूप से अधिक सशक्त नहीं है तो ऐसे में वर्तमान समय में रिश्ता होना बहुत ही मुश्किल है. इसलिए गांव व परिवार के लोगों ने निर्णय लिया कि अन्य राज्य से बहू लाकर बच्चों का घर बसाया जाए.

Husband Wife Image

कुलेरी गांव में लगभग 1800 परिवार हैं जिनमें 100 परिवारों से अधिक में अन्य राज्यों से बहुएं लाई गई हैं. वहां की सरपंच मनीषा निठारवाल का कहना है कि 15 साल पहले जब एक परिवार में अन्य राज्य से बहू लाई गई और धीरे-धीरे जब वह यहां की संस्कृति में पूरी तरह रच बस गई तो अन्य लोगों ने भी इसके बारे में विचार किया एवं अपने बेटों की शादी अन्य राज्यों में करने का फैसला लिया.

भैंसों का दूध निकालने से लेकर कर रही सभी घर व खेत से सम्बंधित कार्य

एक ही परिवार के रमेश बलजीत व बलवान की शादी असम के गुवाहाटी में हुई है, जिनकी पत्नियां सोनु, पिंकू व गीतु ने घर के सभी काम बखूबी संभाल रखे हैं. जिनमें से एक खाना पकाती है दूसरी घर की साफ-सफाई जबकि तीसरी भैंसों से सम्बंधित सभी कार्य करती है. गांव के ही बीरबल भाकर के यहां उनके चार में से दो बेटों की शादी बिहार के बक्सर जिले में हुई है. वैसे तो उनकी इच्छा प्रदेश से ही बहु लाने की थी,ओर जब उम्र निकलने का डर सताने लगा तो बेटे की शादी दूसरे राज्य में करने के बारे में सोचा.जब बेटे संदीप की शादी वहां की तो दूसरी बहु भी वहीं से लाये. अब दोनों बहुएं खेतों के काम से लेकर, चूल्हे पर रोटी बनाना व घर का सारा काम करती हैं.

साथ ही, कुछ अन्य परिवारों की बहुओं ने भी सिलाई सेंटरब्यूटीपार्लर जैसे अपने काम भी शुरू कर रखे हैं जिससे वे आत्मनिर्भर बनी हुई हैं. ऐसे में प्रदेश में आकर यहां की संस्कृति को इतने अच्छे से स्वीकार करके ये बहुएं अन्य गृहणियों के लिए भी मिसाल हैं बशर्ते इन्हें परिवार द्वारा वह प्यार और मानसम्मान मिलना चाहिए जो यहां की बहुओं को मिलता है. क्योंकि ऐसे भी कई वाकये देखने को मिलते हैं जब इनके साथ घरेलू हिंसा व अन्य तरीकों से दुर्व्यवहार किया जाता है जो प्रदेश की छवि खराब करने के साथ इनकी जिंदगी को भी नर्क बना देता है.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts