हरियाणा के गांव बेटियों के नाम से पहचाने जाएंगे, नई शुरुआत जाने

नूहं | हरियाणा के नूहं जिले की एक संस्था सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन ने एक अभियान शुरु किया है. इस अभियान के अंतर्गत हर घर की पहचान बेटी के नाम से होगी. संस्था ने यह अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वामित्व योजना से प्रभावित कर शुरू की है. नूहं जिला का किरूरी गाँव हरियाणा का एकमात्र ऐसा गाँव है जिसमें हर घर के बाहर बेटी के नाम की नेम प्लेट लगी होगी.

Modi Photo

शुक्रवार से आरम्भ होगा अभियान

शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से ही यह अभियान शुरू हो जाएगा. सुबह से ही घरों के बाहर बेटी के नाम की नेम पेट को लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और यह अभियान पूरे दिन तक चलता रहेगा जब तक हर घर के बाहर बेटीयों के नाम की नेम प्लेट ना लग जाए.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

नूह जिले के तीन गांव का हुआ चयन

हरियाणा के मेवात (नूह) जिले के तीन गाँवो को सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन द्वारा चुना गया है, जिसमें प्रत्येक घर के बाहर बेटी के नाम की नेम प्लेट लगाई जाएगी. अभी तक लगभग 12 हज़ार घरों के बाहर बेटीयों के नाम से नेम प्लेट लगाई जा चुकी हैं.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts