हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटे में बारिश, देखें मौसम का पूर्वानुमान

हिसार । हरियाणा में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखी गई तो वही रविवार को भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है.

BARISH HARYANA

14 सितंबर तक बदलता रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ रेखा अभी भी मैदानी इलाकों में सक्रिय हैं. इस कारण 14 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, जिसके चलते दिन व रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेंगी. इस बीच मौसम विभाग ने अभी हरियाणा में तीन दिन और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार में साउथ बाईपास से कैमरी रोड तक बनेगी नई सड़क, दर्जनों कॉलोनियों को मिलेगा फायदा

इन जिलों में आज हो सकती है बारिश

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विभाग अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 12.09.2021@सुबह 9.30 बजे जारी –अगले तीन घण्टों में पंचकूला/चंडीगढ़,अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा जिलों में व आसपास के क्षेत्रों  में  हवायों व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.