हरियाणा में सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी खुलेंगे, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

पंचकूला | हरियाणा में कोरोना के अच्छे होते हालातों के बीच धीरे-धीरे लगी पाबंदियों को हटाया जा रहा है. पहली से लेकर बारहवीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोलने के बाद अब शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को खोलने का निर्णय लिया है.

College Students

हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, प्रदेश में सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को खोलने की अनुमति दे दी गई है. इस दौरान सभी को सामाजिक दूरी, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना नियम और उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइंस का विशेष रूप से पालन करना होगा.


विश्वविद्यालयों में वीसी को निर्देश दिए गए हैं कि फिलहाल कैंपस को लेकर 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन क्लास चलाई जाएंगी और उसके बाद में हालात को देखते हुए फैसला लिया जाएगा. आदेश में कहा गया है कि कॉलेज प्रबंधन और विश्वविद्यालय के अंदर प्रबंधन को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी लोगों को डबल वैक्सीन लग चुकी है.

यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन
Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts