हिसार | हरियाणा के हिसार के नारनौंद गांव बास के प्राचीन शिव मंदिर में अचानक शिव की प्रतिमा के पास फर्श का 4 फुट का हिस्सा गर्म हो गया. बता दें कि रहस्यमई तरीके से फर्श गर्म होने को लोग धर्म के साथ जोड़ रहे हैं. इसको देखने के लिए मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है.
मंदिर में ग्रामीणों की लगी भीड़
वहीं मंदिर के महंत कृष्ण गिरी ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से यह जगह हल्की गर्म हो रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि ना ही फर्श के नीचे कोई तार है. अब यह कोई चमत्कार है या ग्रामीणों द्वारा फैलाई गई झूठी कहानी. यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा.
वही कुछ नागरिकों का कहना है कि यह भगवान शिव का ही चमत्कार है. वही नव युवा जागृति मंच के सदस्यों ने घटना स्थल पर जाकर जगह का मुआयना करके पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, पंचकूला व हिसार को चिट्ठी लिखकर इस घटना से अवगत कराया है.
