सपना के बेटे का नाम सार्वजनिक होते ही ट्रोल हुए सैफ अली खान और करीना कपूर, जानें वजह

हिसार । बिग बॉस प्रतिभागी व अपने डांस से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन 4 अक्टूबर को मनाया. मगर जन्मदिन से ज्यादा उनके बेटे का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है. पहले जन्मदिन पर सपना ने बेटे के नाम को दुनिया के सामने रखा. मगर उनके बेटे का नाम सार्वजनिक होते ही लोगों ने उस नाम का कनेक्शन करीना कपूर और सैफ अली खान से जोड़ दिया. बता दें कि कनेक्शन जोड़ने के पीछे की वजह ही ऐसी है. सैफ अली खान द्वारा जहां बेटे का नाम तैमूर रखने पर उनकी खूब आलोचना की गई थी तो वहीं सपना के बेटे का नाम जानकर लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहें हैं.

Sapna Choudhary

सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू अपने बिजी शेड्यूल के बीच अपने बेटे के पहले जन्मदिन को लेकर खासे उत्साहित थे और इसके लिए वो स्पेशल तैयारियों में भी जुटे थे. बता दें कि सपना चौधरी के मां बनने की खबर सामने आने पर सोशल मीडिया पर खुब हंगामा हुआ था क्योंकि सपना ने अपनी शादी की बात को दुनिया से छुपा कर रखा था. इसको लेकर जब लोगों ने सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया तो पति वीर साहू ने खुद आगे आते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों को कड़ा जवाब दिया था. उन्होंने शादी की बात सार्वजनिक न करने को अपना निजी फैसला बताया.

बेटे की फोटो देखने के लिए उत्साहित थे प्रशंसक

सपना चौधरी के बेटे की तस्वीर देखने के लिए उनके प्रशंसक खासे उत्साहित थे और इसके लिए उन्हें इंतजार भी करना पड़ा. जब सपना चौधरी के परिवार ने बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर डाली तो यह देखते ही देखते वायरल हो गई.अब सपना चौधरी के बेटे के नाम को जानने के लिए उनके फैंस बेताब हो रहे थे. आखिरकार बेटे के पहले जन्मदिन पर सपना और वीर साहू ने बेटे का नाम ‘पोरस’ बताया. इसके बाद से ही बेटे के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

5 साल तक चली लव स्टोरी

बता दें कि सपना चौधरी और वीर साहू की लव स्टोरी 2015 में शुरू हुई थी और जनवरी 2020 में चंद निजी लोगों की मौजूदगी में दोनों ने अपना वैवाहिक जीवन शुरू किया था. एकदम से जब सपना के मां बनने की खबर सामने आई तब जाकर दोनों की शादी की बात सार्वजनिक हुई थी.

सपना चौधरी के मां बनने की खबर सबसे पहले समाजसेवी हर्ष छिक्कारा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की थी . उन्होंने सपना चौधरी को मां बनने पर बधाई संदेश दिया था. इसके बाद फैंस एक्टिव हो गए और सपना चौधरी को ट्रोल करते हुए कमेंट में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे. इससे पति वीर साहू खासे नाराज हो गए थे और उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते वालों को सोशल मीडिया पर लाइव आकर खूब खरी-खोटी सुनाई थी. इस मामले को लेकर हर्ष छिक्कारा व एक अन्य युवक पर केस भी दर्ज हो गया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.