बड़ी अपडेट: फरीदाबाद में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

फरीदाबाद| फरीदाबाद शहर में स्थित नीलम चौक के फ्लाईओवर के नीचे अचानक से भीषण आग लग गई हैं. जिससे पुल के नीचे खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, परंतु गनीमत यह रही कि इससे किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ जिससे दर्दनाक हादसा होने से टल गया. जानकारी के मुताबिक इस फ्लाईओवर के पिलर्स भी बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गए.

FIRE

जिससे काफी आर्थिक नुकसान होने के साथ- साथ यहां से गुजरने वाले लोगों की यातायात सेवा भी बाधित हुई है. अगर स्थिति को तुरंत नियंत्रण में नहीं लाया जाता तो उससे चंद कदम की दूरी पर स्थित रेलवे लाइन, जहां पुल के नीचे से मालगाड़ी गुजरती हैं .

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में कूड़ा संकट खत्म करने की तैयारी, 1350 टन क्षमता वाले प्लांट होंगे तैयार

अगर आग फैलती तो ट्रेन तक पहुंच सकती थी जिससे बड़ी अनहोनी हो सकती थी क्योंकि पुल के नीचे एक लोहे की अलमारी थी जिसमें से ताला तोड़कर दमकलकर्मियों ने सिलिंडर बाहर निकाला अन्यथा वह फट जाता तो स्थिति को काबू में करना मुश्किल हो सकता था.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts