दिल्ली एनसीआर में बढ़ते हुए प्रदूषण रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हुआ सख्त, उठाए सख्त कदम

नई दिल्ली | दिल्ली एनसीआर में जिस तरह तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है उसे देखकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अब सख्त हो गया है. प्रदूषण वालों नियंत्रित करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान प्रदूषण बोर्ड द्वारा जारी किया गया है.

PARDUSHAN

रेड और ऑरेंज जोन में आने वाली फैक्ट्रियों से शपथ पत्र देने वालों कहा है जिसमे यह लिखकर देना होगा कि वे ग्रेप के नियमों का पालन करेंगे और प्रदूषण नहीं फैलाएँगे न ही प्रदूषण फ़ैलाने वाले कारकों का प्रयोग करेंगे. अगर किसी ने भी ग्रेप के नियमों का उल्लघन करने की कोशिश की तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शपथ पत्र माँगे जाने पर लगभग 200 फैक्ट्रियों ने शपथ पत्र लिखकर दे दिए हैं कि वे प्रदूषण नहीं फैलाएँगे और ग्रेप के नियमों का पालन करेंगे. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अब प्रदूषण फ़ैलाने वालों को छोड़ेगा नहीं सब पर नजर बनाये रखेगा.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts