ऐलनाबाद उपचुनाव में जबरदस्त होगा चुनावी रण, दिग्गजों के बीच होगा कांटे का मुकाबला

Ellenabad By-Election: सिरसा | कुछ ही दिनों बाद ऐलनाबाद विधानसभा की सीट पर उपचुनाव होना है. प्रदेश की राजनीति के कई बड़े चेहरे चुनाव मैदान में उतरे हैं. किसान आंदोलन के बीच यह चुनाव कई मायनों में खास रहेगा.

ABHAY

ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलो, कांग्रेस और भाजपा-जजपा गठबंधन का त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. इनेलो के प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला, भाजपा-जजपा गठबंधन के प्रत्याशी गोविंद कांडा और कांग्रेस की तरफ से पवन बेनीवाल मैदान में है. इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के जेल से बाहर आने के बाद उनकी देखरेख में हो यह पहला उपचुनाव हो रहा है.

इनेलो के प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला लगातार कह रहे हैं कि उन्होंने किसानों की वजह से अपना इस्तीफा दिया था. इस उपचुनाव में अभय सिंह चौटाला की जीत या हार यह भी स्पष्ट कर देगी की किसानों का रुख किस तरफ है. इस चुनाव के नतीजों से सीएम मनोहर लाल, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा की प्रतिष्ठा भी जुड़ी है. अभय चौटाला के सामने चौटाला परिवार के गढ़ को बचाने की चुनौती भी है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, रेवाड़ी व धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार

बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव को लेकर कार्यक्रम के अनुसार ऐलनाबाद में मतदान 30 अक्टूबर को होगा. उपचुनाव के लिए उम्‍मीदवार आठ अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. इसके बाद 11 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. उम्‍मीदवार 13 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे. 2 नवंबर को मतगणना होगी और उसी दिन रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

 

 

 

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts