टोक्यो ओलम्पिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी सुरेन्द्र पालड़ ने किसान की बेटी संग लिए सात फेरे, डीजे की धुन पर जमकर नाचे बाराती

करनाल । टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी सुरेन्द्र पालड़ शादी के बंधन में बंध गए हैं. बुधवार रात उन्होंने निसिंग क्षेत्र के किसान जयपाल की पुत्री गरिमा के साथ सात फेरे लिए. दोनों परिवारों की सहमति से दिसंबर 2020 में यह रिश्ता तय हुआ था. सुरेन्द्र की बारात को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुब उत्साह दिखा.

surneder palar

हॉकी खिलाड़ी सुरेन्द्र की बारात क्षेत्र के मल्ली पैलेस पहुंची. जैसे ही क्षेत्रवासियों को पता चला कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत को गौरवान्वित करने वाले हॉकी खिलाड़ी सुरेन्द्र की बारात उनके कस्बे में आ रही है सभी खुशी से झूम उठे. वधु पक्ष के लोगों ने ओलम्पियन खिलाड़ी की बारात का गर्मजोशी से स्वागत किया. बता दें कि हॉकी खिलाड़ी सुरेन्द्र पालड़ मूल रूप से करनाल जिले के गांव बराना के रहने वाले हैं और इस समय उनका पूरा परिवार कुरुक्षेत्र शहर के सेक्टर-8 में रह रहा है.

उच्च शिक्षित हैं म्हारी बेटी गरिमा

सुरेन्द्र पालड़ की जीवनसाथी बनी गरिमा खुब पढ़ी-लिखी है. उसने करनाल के डीएवी कालेज से बीबीए की डिग्री के बाद पीजीडीसीए का कोर्स किया. इस समय वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एमकाम प्रथम वर्ष की छात्रा है. वह शिक्षिक व फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में खासी रुचि रखती है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

डीजे की धुन पर जमकर नाचे बाराती

शादी की खुशियों में सुरेन्द्र के दोस्तों ने डीजे की धुन पर भंगडा पाकर चार चांद लगा दिए. नाचते-गाते बाराती दुल्हे सुरेन्द्र पालड़ के साथ चल रहे थे तो लोगों ने आतिशबाजी से आसमान को रंगीन बना दिया. बारात के मल्ली पैलेस में पहुंचने के साथ ही वधु पक्ष के लोगों ने जोरदार स्वागत किया. इसके बाद एक-एक करके विवाह की रस्में शुरू हुईं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.