हरियाणा सिविल सर्विसेज ज्यूडिशियल ब्रांच परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

चंडीगढ़ | हरियाणा सिविल सर्विसेज ज्यूडिशियल ब्रांच प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का आखिरकार इंतजार खत्म हो हो गया है. HPSC की ओर से 13 नवंबर 2021 को होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन (HPSC) की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, हरियाणा सिविल सर्विस ज्यूडिशियल ब्रांच प्रीलिम्स परीक्षा 13 नवंबर 2021 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच में आयोजित होगी. साथ ही एचपीएससी की ओर से एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगइन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

hpsc

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं.
  • Download Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालें.
  • एडमिट कार्ड आपके सामने होगा.
  • इसे डाउनलोड कर के प्रिंट आउट कर ले सकते हैं.
Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts