धोनी से मिलने फिर निकल पड़े हरियाणा के अजय गिल, हिसार से 1436 किलोमीटर पैदल पहुंचेंगे रांची

 हिसार | भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को चाहने वाले दुनिया भर में है. लेकिन हिसार के अजय गिल कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को अपना भगवान मानते हैं. अजय गिल एमएस धोनी से मिलने के लिए एक बार फिर हिसार से पैदल रांची के लिए निकल चुके हैं.

dhoni fan

हरियाणा हिसार के छोटे से गांव खेड़ी जालब के रहने वाले अजय गिल महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं. अजय माही से मिलने के लिए 1436 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल चुके हैं. उन्होंने हिसार से पैदल चलकर रांची पहुंचकर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने की ठानी है.

अजय की हिसार से रांची तक की दूसरी पैदल यात्रा

ऐसा दूसरी बार है जब अजय पैदल चलकर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने जा रहे हैं. एक बार पहले भी अजय पैदल चलकर हिसार से रांची महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस तक पहुंचे थे परंतु वे वहां नहीं मिले. अजय ने हार नहीं मानी और एक बार फिर पूरे जोश के साथ अपनी पैदल यात्रा शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

30 दिन में पहुंचेंगे पैदल रांची

अजय गिल ने बताया कि उसे झारखंड पहुंचते हुए 25 से 30 दिन लग जाएंगे. युवक अपने हाथ में बैग और तिरंगा झंडा लेकर खेडी जाबल से जींद, गोहाना, सोनीपत दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी, सिंकराबाद, बुलंदशहर, अलीगढ, ऐटा, कन्नोज, कानपुर, परियागराज, ईलाहाबाद, वाराणसी, बनारस से चलते हुए आगे झरखंड का राची रिंग रोड पर एमएस धोनी के फार्म हाऊस पर पहुचेगा.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts