हरियाणा में 2-3 नवंबर को हल्की बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

हिसार | हरियाणा राज्य में बीते एक हफ्ते से मौसम शुष्क बना हुआ है. जिस कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हुई है. हालांकि मौसम साफ रहने की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है. मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में आगामी एक हफ्ते के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया गया है.

barish

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 6 नवम्बर तक परिवर्तनशील व खुश्क बने रहने की संभावना है. हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 2 व 3 नवम्बर को उत्तरी हरियाणा में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाई व कुछ एक इलाकों में पर छिटपुट बूंदाबांदी भी संभावित है. इस के बाद 3 नवम्बर से उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलने से राज्य में रात्रि तापमान में फिर से हल्की गिरावट संभावित है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार से वृंदावन के लिए रोडवेज ने सीधी बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, फटाफट नोट करें टाइमिंग व स्टॉपेज

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हरियाणा राज्य में मौसम शुष्क होने के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. आसमान साफ होने की वजह से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परन्तु उत्तर-पश्चिमी हवाएँ धीमी गति से चलने की संभावना को देखते हुए रात्रि तापमान में हल्की गिरावट संभावित है. मौसम विभाग ने पहले भी सूचना जारी की थी कि हरियाणा राज्य में मौसम 31 अक्तूबर तक आमतौर पर साफ व खुश्क रहने की संभावना है.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts