PMGKY: PM गरीब कल्याण योजना, जानिए कब तक मिलेगा मुफ्त अनाज और कैश

नई दिल्ली | कोविड 19 महामारी के दौरान गरीब इंसान की आर्थिक स्थिति पर को गहरा असर पड़ा है. उससे निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रोत्साहन पैकेज 3.0 जल्द लाए जाने की तैयारी की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर हम कह सकते हैं कि सरकार इस प्रोत्साहन पैकेज में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना PMGKY को अगले वर्ष मार्च तक के लिए बढ़ा सकती है. गरीबी व कोविड 19 से ग्रसित परिवारों की सामाजिक सुरक्षा के लिए इस प्लान की अवधि को सरकार आगे की ओर स्थगित कर रही है.

Modi Photo

राजनीतिक महत्व 

इस योजना का राजनीतिक महत्व बहुत अधिक सबित हो सकता है. केवल इसी कारण से इस प्लान की घोषणा बिहार विधानसभा के चुनावों और 11 राज्यों के उपचुनावों के समय की जा सकती है, इससे चुनावों में फ़ायदा उठाया जा सकता है.

नवंबर तक लागू है पी एम गरीब. कल्याण योजना PMGKY

कोरोना वायरस महामारी से बचने के तरीके के अन्तर्गत पी एम गरीब कल्याण योजना की शुरुआत मार्च माह के दौरान की गई थी. शुरू में इस योजना को केवल तीन महीने के लिए यानी की जून तक के लिए लागू करने का निर्णय लिया गया था, किन्तु मई के महीने में सरकार ने इसे पांच महीने के लिए और अधिक बढ़ावा दिया और नवंबर तक के लिए लागू कर दिया था.

 PMGKY पी. एम गरीब कल्याण योजना के लाभ 

•PMGKY के अंतर्गत सरकार सभी लोगों को एक महीने में 5 किलो चावल या गेहूं फ्री में बांटती है. लगभग 81 करोड़ परिवारों को इस योजना का लाभ हो रहा है. इससे उनके जीवन यापन में आसानी हो रही है.

• 19.4 करोड़ परिवारों को हर माह 1 किलो चना फ्री में वितरित किया जाता है. यह राशन परिवारों को अनाज नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के अन्तर्गत प्रदान करवाया जा रहा है.

• इसके अतिरिक्त 20 करोड़ लोगो को जन-धन खातों और 3 करोड़ गरीब सीनियर सिटीजन, विधवा और दिव्यांगों को कैश ट्रांसफर की सुविधा आदि जैसी योजनाओं को इस तीसरे प्रोत्साहन पैकेज में जगह दी गई है.

कोई परिवार नहीं रहेगा अब भूखा

बीते कुछ समय पहले कैबिनेट द्वारा सांझा किए गए एक बयान में सरकार ने वादा किया था कि अनाज के कम होने के कारण अगले पांच माह में किसी भी परिवार के सदस्य को सरकार भूखा नहीं रहने देगी. इसी के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अपने इसी वादे को पूरा करने के लिए सरकार PMGKY योजना की अवधि को मार्च 2021 तक आगे बढ़ा सकती है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts