हरियाणा में एसिड अटैक, छेड़छाड़ का किया था विरोध

पानीपत | हरियाणा के शहर पानीपत में मनचलों द्वारा दिया शर्मनाक घटना को अंजाम तक पहुंचाया गया. जहां एक मासूम ने विरोध किया छेड़छाड़ करने से तब मनचलों ने इस दंग करने वाली घटना को अंजाम दिया. दरअसल मामला एक काम करने महिला का बताया जा रहा जहां यह महिला एसिड अटैक की शिकार हो गई है. बाइक पर सवार दो युवकों ने राजीव कॉलोनी में फैक्ट्री में काम करने के बाद घर वापिस आ रही एक महिला के मुंह के ऊपर तेजाब फेंक दिया, इसके चलते महिला बुरी तरह से घायल हो गई है.

Rape

सूत्रों के अनुसार ख़बर यही है कि महिला ने छेड़छाड़ करने का विरोध किया था. इस घटना के बाद महिला को साथ काम करने वाले लोगो ने अस्पताल में भर्ती कराया, किन्तु महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे पी जी आई में रेफर कर दिया गया है. इस मामले की जानकारी नहीं होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और अब पुलिस ने छानबीन भी शूरू कर दी है.

घायल महिला पानीपत में देशराज कॉलोनी के नज़दीक कंबल की भारती नामक फैक्ट्री में काम करती है. लगभग शाम के वक्त फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद महिला किसी के इंतजार में कॉलोनी में खड़ी थी, और तब दो बाइक सवार युवक आए वहां आए और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया. वह मौके से फरार होने में भी कामयाब हुए, किंतु महिला अभी भी घायल है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts