हरियाणा बना देश का सबसे प्रदुषित राज्य, प्रदेश के दो जिले रहें पहले और दूसरे नंबर पर

गुरुग्राम | हरियाणा की आबो-हवा पूरी तरह से जहरीली हो गई है. मंगलवार को हरियाणा देश का सबसे प्रदुषित राज्य रहा तों वहीं देश के सबसे प्रदुषित शहरों में जींद पहले व मानेसर दूसरे नंबर पर रहा. दोनों शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 428 और 410 रहा. वहीं 403 AQI के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रदुषित शहरों की सूची में तीसरे नंबर पर रहीं.

pollution delhi

बीते दो दिन से बहुत खराब श्रेणी में चल रही दिल्ली की हवा मंगलवार को खिसक कर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई. सफर के मुताबिक हवा की धीमी गति के चलते मंगलवार रात से ही हवा का स्तर खराब होना शुरू होगा और बुधवार शाम तक हालात और बिगड़ेंगे. आगामी 18 नवंबर के बाद हवा का स्तर सुधारने की संभावना है.

इन 15 शहरों की हवा गंभीर रही

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, नारनौल, रोहतक, सोनीपत, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, धारूहेड़ा, फरीदाबाद व गुरुग्राम शामिल हैं. इन शहरों का AQI 300-400 के बीच रहा.

यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, अंबाला व पलवल की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई. इन शहरों का AQI 200-300 के बीच रहा.

दिल्ली- एनसीआर के आंकड़े

                  16 नवंबर     15 नवंबर

• दिल्ली         403             353

• फरीदाबाद     370            319

• गाजियाबाद   356            335

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

• ग्रेटर नोएडा   361            317

• गुरुग्राम        369            332

• नोएडा          397            338

देश के तीन सबसे प्रदूषित शहर

• जींद-428

• मानेसर-410

• दिल्ली-403

दो थर्मल पॉवर प्लांट बंद

हरियाणा में हिसार और यमुनानगर थर्मल पॉवर प्लांट बंद कर दिए गए हैं. बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने कहा कि इन प्लांट को नो डिमांड के चलते बंद किया गया है. बढ़ते वायु प्रदुषण के चलते 450 मेगावाट की पानीपत थर्मल पॉवर प्लांट की दोनों यूनिटों को बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है.

5724 जगहों पर जली पराली

हरियाणा अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में 15 सितंबर से 15 नवंबर तक पराली जलाने के 5724 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. प्रदेश में अब तक 94 लोगों पर एफआईआर दर्ज हों चुकी है. वहीं 2,379 किसानों पर करीब 50 लाख रुपए जुर्माना लगाया जा चुका है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.