CBSE: खुशखबरी, 6 साल तक के फ़ैल छात्रों को दिया पास होने का मौका

नई दिल्ली| CBSE ने उन छात्रों को एक अहम मौका दिया है. जो बोर्ड के द्वारा आयोजित 2015 से 2020 तक की परीक्षा में भाग लेने पर असफल हुए हैं. बोर्ड के मुताबिक़, जो छात्र 2015 में बोर्ड परीक्षा में नाकामयाब हुए हैं, वे सब 2021 में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा में भी भाग ले सकते हैं. ऐसे छात्र बोर्ड परीक्षा में प्राइवेट कैंडिडेट्स की भुमिका में भाग ले सकते हैं. बोर्ड ने दसवीं व बारहवीं के प्राइवेट छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म की तारीख की घोषणा भी कर दी है.

CBSE

प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए निर्धारीत हुआ आवेदन का  समय

प्राइवेट कैंडिडेट्स को 11 नवंबर तक निर्धारीत की गई समय सीमा के भीतर ही परीक्षा फॉर्म भरना होगा. परीक्षा फॉर्म भरने हेतू 1500 रुपए का भुगतान करना होगा. फॉर्म लेट फीस के साथ 21 नवंबर तक भरा जा सकता है. 2021 की वार्षिक परीक्षा के रेगुलर छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म 30 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे.

बोर्ड के द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक-

  •  जो छात्र वार्षिक परीक्षा में असफल हुए हैं, वे निजी परीक्षार्थी के रूप में फॉर्म भर सकेंगे.
  •  जो छात्र 2020 की वार्षिक परीक्षा में सफलता हासिल करने में सक्षम नहीं रहे थे, ऐसे छात्र गणित के बेसिक एग्जॉ्म में भाग ले सकते हैं.
  •  बोर्ड ने गणित के उम्मीदवारों को स्टैंडर्ड और बेसिक दोनों में उपस्थित होने का मौका दिया है.
  • CBSE  ने पहली दफा छह साल की उम्र तक के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में भाग लेने का का यह सुनहरा अवसर दिया है.
Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts