Nikita Case: पुलिस ने निकिता हत्याकांड के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद I बता दें की बीते 26 अक्टूबर को बी.कॉम फाइनल ईयर की छात्रा निकिता की तौसीफ नामक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना में 3 लोग शामिल थे तौसीफ रेहान और तौसीफ को पिस्टल दिलवाने वाला जिसका नाम अजरु बताया जा रहा है.

NIKITA

इस हत्याकांड की जाँच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित की है ताकि जल्द जल्द आरोपियों की सजा दिलाई जा सके. तौसीफ और रेहान को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था लेकिन इस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही थी.

आज इस आरोपी को पुलिस ने नूंह से गिरफ्तार किया है . तौसीफ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है उसने बताया कि निकिता के शादी से इंकार करने पर उसने उसकी हत्या कर दी और उसने यह सब मिर्जापुर – 2 वेब सीरीज से प्रभावित होकर किया . पुलिस अब इन तीनो आरोपियों को अदालत में पेश करने वाली है |

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts