अजीबो-गरीब: शख्स ने गाय को बाइक पर बैठाकर यूं कराई सैर, जुगाड़ देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

नई दिल्ली । जुगाड़ के मामले में शायद ही दुनिया में कोई भारतीयों का मुकाबला कर सकते हैं. कई बार लोग ऐसा कारनामा रच देते हैं कि इंजिनियर को भी सोचना पड़ जाता है. बिगड़े काम को मिनटों में सुलझाने के मामले में हम भारतीयों को एक्सपर्ट माना जाता है.

viral video

देशी जुगाड़ की ट्रिक से कई बार ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं,जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे वीडियो मौजूद हैं, जिसे देखकर हैरानी होगी कि आखिर ऐसे आइडियाज लोगों के दिमाग में आया कैसे. चलिए हम आपको कुछ ऐसा ही एक वीडियो दिखाते हैं,जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे.

गाय को बाइक पर बैठाकर सड़क पर दौड़ाया

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी ने गाय को दूर ले जाने के लिए गजब का तरीका खोजा है. अमूमन हमनें गाय को बड़ी चार पहिया वाहन पर ले जाते हुए देखा है. पालतू गाय को दूर ले जाने के लिए गुड्स कैरियर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस आदमी ने गाय को सड़क से ले जाने के लिए चार पहिया वाहन की जगह दो पहिया वाहन को चुना. अब आप सोच रहे होंगे कि चार पैरों वाले बड़े से गाय को दो पहिया वाहन पर कैसे ले जाया जा सकता है. वीडियो देखने के बाद आपकी यह सोच बदल जाएगी और आप हैरत में पड़ जाएंगे.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहें इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इस आदमी ने गाय को पीछे की सीट पर बैठाने के बाद उसे रस्सी से बांध दिया है. गाय को रस्सी से बांधने के बाद शख्स आगे बैठकर बाइक चला रहा है. सड़क पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वाले आदमी को देखने के बाद लोग हैरत में पड़ गए. एक राहगीर ने शख्स को गाय के साथ बाइक पर देखकर उसे अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोग दंग रह गए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.