नई दिल्ली | खुद को टाइम ट्रैवलर बताने वाले एक शख्स ने अजीबो-गरीब दावा करते हुए कहा है कि महीने के आखिर में दुनिया बदलने वाली दो घटनाए होगी. शख्स ने कहा कि 2021 में क्रिसमस के मौके पर ऐसी घटनाए घटित होगी जो मानव जीवन को हमेशा के लिए बदल कर रख देगी. साथ ही इन घटनाओं से पूरी दुनिया हैरत में पड़ जाएगी.
दुनिया को हैरान करेगी घटना
एक विदेशी न्यूज़ पेपर ‘द सन’ में छपी खबर के मुताबिक खुद को टाइम ट्रैवलर बताने वाले इस शख्स ने अपनी ताजा भविष्यवाणी में दावा करते हुए कहा है कि साल 2021 के दिसंबर माह में घटने वाली दो घटनाओं से पूरी दुनिया हैरत में पड़ जाएगी क्योंकि इससे मानव सभ्यता का इतिहास बदलने वाला है. बता दें कि इससे पहले टाइम ट्रैवलर अटलांटिक महासागर में एक अनोखी चीज का दावा करने के बाद सुर्खियों में छाया था.
अपनी ताजा भविष्यवाणी मेंं इस शख्स ने दावा किया है कि 20 दिसंबर को 8 इंसानों को सूरज से सुपर पावर हासिल होगी और साथ ही उसने 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर होने वाली एक और बड़ी घटना का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि दुनिया में इस घटना को सदियों तक याद रखा जाएगा. साथ ही यें भी साबित हो जाएगा कि मैं रियल टाइम ट्रैवलर हूं, इसलिए सभी को यें तारीखें याद रखने की जरूरत है.
इस पोस्ट के बाद लोगों ने भी अपने-2 तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त करना शुरू कर दिया है. एक शख्स ने लिखा है कि यह बिल्कुल सच है क्योंकि 25 दिसंबर को हम सभी के जीवनदाता का जन्मदिन है. इसके अलावा एक अन्य शख्स ने मजाकिया लहजे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि क्रिसमस वैसे भी हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है. हालांकि बहुत कम लोग ही ऐसे थे जो इस शख्स के दावों में किसी प्रकार की सच्चाई मान रहे हैं.
