हरियाणा में शराबी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया वार, हालत गंभीर

रेवाड़ी । हरियाणा के रेवाड़ी के धारूहेड़ा में बुधवार को एक शराबी ने अपनी पत्नी के ब्यूटी पार्लर में घुसकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अपराधी ने अपना अपराध खुद कबूल किया हैं.

Murder

28 साल की पिंकी नाम की महिला के शराब की लत के कारण अपने पति अजीत सिंह के साथ संबंध तनावपूर्ण हो गए थे. पुलिस ने बताया कि पिंकी को उसका पति मारता भी था. अपने पति से तंग आकर पिंकी धारूहेड़ा के किसी और इलाके में अकेली रहने लगी और कमाने के लिए ब्यूटी पार्लर खोल लिया था.

पुलिस ने कहा कि बुधवार को जब वह पार्लर में थी, तो वह अचानक उसका पति आया और कथित तौर पर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि पिंकी के भाई की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ धारूहेड़ा थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.