हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने पति संग मनाया करवाचौथ, फोटो वायरल

फरीदाबाद । जैसा कि सभी जानते हैं अभी हाल ही मे सपना चौधरी ने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है, और तभी से सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू चर्चा में बने हुए हैं. ये दोनों कभी एक साथ नजर नहीं आये लेकिन कल करवाचौथ के दिन सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू एक साथ दिखे.

SAPNA

सपना चौधरी का यह पहला करवाचौथ था सपना चौधरी ने व्रत खोलने कि कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसमे उनके पति वीर साहू उनके साथ थे. और सपना चौधरी भी लाल साड़ी और माँग में सिन्दूर लगाए हुए काफी सुन्दर नजर आ रही हैं . सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद कि जा रही हैं .

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: 12 जून से फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच फ्री हो जाएगा सफर, टोल वसूली कंपनी का खत्म हो रहा करार

बता दें कि सपना और वीर ने लॉकडाउन में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी. जिसका पता उनके माता -पिता बनने पर चला. सपना के पति वीर एक सिंगर और अभिनेता हैं, और सपना को भी उनके काम के लिए सपोर्ट करते हैं.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts