हरियाणा पुलिस ‘प्रेजिडेंट कलर पुरस्कार’ से सम्मानित, CM मनोहर लाल और गृह मंत्री ने दी बधाई

चंडीगढ़ ।  हरियाणा पुलिस को उसके ध्वज और गठन चिह्न के लिए ‘प्रेजिडेंट कलर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है. इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खटटर और गृह मंत्री श्री अनिल विज ने हरियाणा पुलिस को बधाई दी. इस सम्मान के मिलने पर पुलिस महानिदेशक श्री पी. के. अग्रवाल का कहना है कि हरियाणा पुलिस को मिला यह पुरस्कार अपने कर्मियों को समर्पित है, जिन्होंने इसे विश्वसनीय, पेशेवर और जन अनुकूल बनाने के लिए वर्षों से अथक परिश्रम किया है. वही इस पुरुस्कार के मिलने से राज्य पुलिस भविष्य में प्रेरणा और समर्पण के भाव से कार्य करेगी.

ANIL VIJ POLICE MEETING

हरियाणा पुलिस झंडे की आकृति

बता दें हरियाणा पुलिस का यह झंडा ऊपरी आधे क्षैतिज भाग में लाल रंग और निचले आधे भाग में गहरे नीले रंग का है. वही ध्वज के मध्य में चमकीले सुनहरे रंग में हरियाणा पुलिस का प्रतीक ह.पु. जैतून की शाखाओं से घिरा हुआ है. और इसके ठीक ऊपर अशोक स्तम्भ है. और नीचे सेवा सुरक्षा सहयोग अंकित है.

यह भी पढ़े -  तिरुपति जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, नई साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू

दरअसल, लाल और नीला रंग पुलिस का रंग हैं. और विषम रंग झंडे को आकर्षक बनाते हैं, जिसके द्वारा लोगो को इसे पहचानने और याद रखने में आसानी होती है. अब हरियाणा पुलिस का यह लोगो काफी आकर्षक प्रतीत हो रहा है. जिसके चलते उनको ‘प्रेजिडेंट कलर पुरस्कार’ का सम्मान दिया गया है.

Avatar of Shradha Upadhyay
Shradha Upadhyay
View all posts