चाचा ने बाइक पर दिखाएं ऐसे ऐसे स्टंट युवाओं को भी छोड़ा पीछे, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. अक्सर आपने सोशल मीडिया पर बाइक पर स्टंट करते हुए लोगों की वीडियो को देखा होगा. आजकल के युवा अक्सर बाइक पर स्टंट करते हुए नजर आते हैं, परंतु यदि थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो वह बड़ी घटना को दस्तक दे सकती है. ऐसे हजारों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.

news

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है यह वीडियो

आज हम आपको इस खबर में एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताएंगे जिसमें हमें एक उम्रदराज शख्स बाइक पर स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है. यह व्यक्ति चलती हुई बाइक पर हाथ छोड़कर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है. बाइक चलाते समय उम्र दराज व्यक्ति अपनी ही धुन में सवार हैं और इस दौरान वह हाथ छोड़कर बाइक चला रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by memes | news | comedy (@ghantaa)

साथ ही वह चलती हुई बाइक पर करतब भी दिखा रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह शख्स स्टंट करने के दौरान बिल्कुल भी नहीं घबराता. दूसरी और वह वीडियो में मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहा है. साथ ही इस वीडियो के बैकग्राउंड में हरियाणवी गाने भी बज रहे हैं. इन दिनों यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो को इंस्टाग्राम हरियाणवी बात नाम के पेज से शेयर किया गया है. लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं और साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ई- रिक्शा चालकों के लिए नया नियम, लाइसेंस से पहले लेना होगा प्रशिक्षण
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.